Sms से भिड़ाया टांका, लड़की ने बुलाया-मुर्गा ब
-
Sms से भिड़ाया टांका, लड़की ने बुलाया-मुर्गा ब

कोटा.एक कॉलेज छात्रा को काफी समय से परेशान कर रहे एक मनचले युवक को छात्राओं ने सबक सिखाने के लिए बुधवार दोपहर किशोरपुरा चंबल गार्डन रोड पर बुलाकर मुर्गा बनाया और खूब चांटे जड़े। करीब पौन घंटे तक छात्राओं ने युवक को जमकर सुनाया और भविष्य में किसी लड़की को परेशान न करने की हिदायत देकर छोड़ा। युवक साथी के स्कूटर पर बैठ रोता हुआ चला गया।
एक कॉलेज छात्रा को यह युवक काफी दिनों से परेशान कर रहा था। मना करने के बावजूद छात्रा के मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजता। एसएमएस के जरिए छात्रा को बुधवार दोपहर चंबल गार्डन मिलने बुलाया।
छात्रा ने तंग आकर यह बात जेडीबी कॉलेज की छात्रासंघ अध्यक्ष मोनिका तंवर व नीतूसिंह को बताई। छात्राओं ने युवक को सबक सिखाने के लिए चंबल गार्डन रोड पर जूस की दुकान पर बुलाया। छात्राएं वहां पहुंची तो युवक एक साथी के साथ इंतजार करता मिला।
छात्राओं ने उन्हें घेरा तो उसका साथी मौके से भाग छूटा। जूस की दुकान के अंदर ही छात्राओं ने लड़के को लताड़ा और बारी-बारी से चांटे जड़े। इसके बाद लड़के को मैन रोड पर बीच सड़क पर मुर्गा बना दिया। छात्राओं ने हिदायत देकर बगैर पुलिस को सूचित किए छात्र को छोड़ दिया।
-
-
-
Similar Threads
-
By [Marjana] in forum News
Replies: 0
Last Post: 12-10-2011, 05:03 PM
-
By [Marjana] in forum News
Replies: 0
Last Post: 12-10-2011, 04:34 PM
-
By [Marjana] in forum News
Replies: 0
Last Post: 12-10-2011, 04:33 PM
-
By [Marjana] in forum News
Replies: 0
Last Post: 12-09-2011, 02:48 PM
-
By [Marjana] in forum News
Replies: 0
Last Post: 12-08-2011, 05:43 PM
Posting Permissions
- You may not post new threads
- You may not post replies
- You may not post attachments
- You may not edit your posts
Forum Rules